हस्ताक्षर दर्शन
"वेद से प्रेरणा, आधुनिकता से संवाद और भारत के भविष्य का निर्माण।"
भारत की शाश्वत ज्ञान परंपरा का आधुनिक अनुप्रयोग
भारत की शाश्वत ज्ञान परंपरा का आधुनिक अनुप्रयोग।
Westernization नहीं — Modernization
जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिकता की ओर।
उदाहरणार्थ
"जिस प्रकार वृक्ष अपनी जड़ों से शक्ति लेकर आकाश की ओर बढ़ता है, उसी प्रकार युवा अपनी जड़ों से शक्ति लेकर भविष्य की ओर बढ़े।"
यही दृष्टि पूरे मॉडल का आधार है — जड़ें भारतीय ज्ञान परंपरा में, दिशा आधुनिक भारत की ओर।
नाम का आधार
वेद वसुंधरा नाम क्यों?
मैंने वेदों को इसलिए चुना क्योंकि वे किसी एक व्यक्ति, समुदाय या काल तक सीमित नहीं हैं। वेद को केवल आध्यात्मिक ग्रंथ मानकर सीमित कर देना उनकी व्यापकता को छोटा करता है। वे समस्त मानव एवं प्राणी जगत के कल्याण, प्रकृति, पृथ्वी, आकाश और ब्रह्मांड के प्रति हमारी दृष्टि तथा जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।
वेदों में जीवन को कैसे जिया जाए, परिवार और समाज में कैसे रहा जाए, प्रकृति के साथ संतुलन कैसे बनाया जाए और मानव जीवन को श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए — इन विषयों पर व्यापक ज्ञान और चिंतन की परंपरा मिलती है।
इसलिए मेरा प्रयास है कि इस भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित जीवनोपयोगी विचारों को सरल, व्यावहारिक और आधुनिक संदर्भ में युवाओं तक पहुँचाया जाए, ताकि वे अपने चरित्र, करियर, भविष्य और जीवन का निर्माण करते हुए आत्मनिर्भर, नेतृत्वकर्ता और राष्ट्र-निर्माता बन सकें।
मेरे लिए वेद ईश्वरीय ज्ञान की उस व्यापक परंपरा का प्रतीक हैं, जिसका केन्द्र किसी व्यक्ति विशेष के बजाय समस्त सृष्टि और लोककल्याण है। इसी प्रेरणा से मैंने "वेद वसुंधरा मॉडल" में वेदों को आधार बनाया — भारतीय ज्ञान की जड़ों से आधुनिक भारत के भविष्य को जोड़ने के लिए।
आधारभूमि
"वेदों से प्रेरणा, आधुनिक जीवन में प्रयोग और युवाओं के माध्यम से भारत के भविष्य का निर्माण — यही वेद वसुंधरा मॉडल की आधारभूमि है।"
वेद वसुंधरा मॉडल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा से प्रेरित एक ऐसा संकल्प है, जिसके माध्यम से आज के युवा और नारी शक्ति को अपने जीवन, समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय नेतृत्वकारी भूमिका के लिए तैयार किया जा सके।

प्रमुख कार्यक्षेत्र
ज्ञान → जीवन → कौशल → आत्मनिर्भरता → राष्ट्र-निर्माण
शिक्षा
ज्ञान एवं जीवनोपयोगी दक्षता
संस्कार
चरित्र एवं नैतिक नेतृत्व
संस्कृति
जड़ों से जुड़ाव एवं राष्ट्रीय चेतना
कौशल
आत्मनिर्भरता एवं रोजगार-सृजन