
संस्थापक एवं परिकल्पनाकार
डॉ. प्रवीण सत्येन्द्र विद्यालंकार
Dr. Praveen Satyendra Vidyalankar
लेखक · समाजसेवी · वैदिक व्याख्याता
"मेरी यात्रा एक प्रश्न से शुरू हुई — क्या हमारे युवा केवल रोजगार खोजने वाले बनें, या वे स्वयं अपने जीवन के निर्माता और समाज में अवसरों के सृजक बन सकते हैं?"
इसी प्रश्न ने शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, कौशल, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को एक विचार-सूत्र में जोड़ने की प्रेरणा दी। भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन, चिंतन और जीवनानुभव से यह विचार धीरे-धीरे वेद वसुंधरा मॉडल के रूप में आकार लेता गया।
मेरा दर्शन
"मैं कोई नए ज्ञान का दावा नहीं करती। वेदों में ज्ञान का सागर पहले से विद्यमान है; मैंने तो केवल उसमें डुबकी लगाकर कुछ मोतियों को चुनने का प्रयास किया है।"
मेरा कार्य
"मेरे कार्य का केंद्र है — भारतीय ज्ञान, आधुनिक कौशल और युवा नेतृत्व को जीवन एवं राष्ट्र-निर्माण से जोड़ना।"
पत्रिका में प्रकाशित
भारतीय ज्ञान-परंपरा की धरोहर
डॉ० प्रवीण सत्येन्द्र विद्यालंकार की प्रेरक जीवन गाथा
प्रेरणा विचार (मासिक) · उत्तर प्रदेश : मातृशक्ति विशेषांक
अक्टूबर 2026 · पृष्ठ 79–80 · RNI No. UPHIN/2023/84344
अक्टूबर 2026 · पृष्ठ 79–80 · RNI No. UPHIN/2023/84344
प्रकाशित कृतियाँ
पुस्तकें एवं सम्मान
Walnut Publication · भारत · यूके · यूएसए

जलता दीया हवाओं पर
Jalta Diya Hawaon Par

मिट्टी के रंग, जीवन के संग
Mitti Ke Rang, Jivan Ke Sang · ISBN 978-935911759-1
"आपकी प्रमुख कृतियाँ ‘जलता दीया हवाओं पर’ एवं ‘मिट्टी के रंग जीवन के संग’ निश्चित रूप से युवाओं को सही दिशा अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।"
प्रकाशक की टिप्पणी, Walnut Publication
इको लर्निंग अवॉर्ड, 2004
भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, नई दिल्ली द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्मानित — महर्षि दयानंद रचित "यजुर्वेद भाष्य" के आलोक में पर्यावरण अध्ययन पर शोध पत्र हेतु।
शिक्षा
कन्या गुरुकुल हाथरस (गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय) से स्नातक; इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में परास्नातक; पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, नई दिल्ली से परास्नातक; छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बी.एड.।
पुस्तकें देखें ↗वैदिक व्याख्यान
मंच से
व्याख्यान, संबोधन एवं सार्वजनिक मंच





प्रेरणा, गुरु और संकल्प
मेरा मानना है कि जब भी व्यक्ति के अंदर समाज या राष्ट्र के प्रति नवनिर्माणात्मक विचारों अथवा कार्यों का सृजन होता है, तो मुख्य प्रेरणा उन्हीं की है — जिनके कारण वेदों का अंकुरण मुझ में विभिन्न माध्यमों से हुआ।
महर्षि दयानंद सरस्वती का "वेदों की ओर लौटो" का आह्वान और स्वामी विवेकानंद के वेदों की सार्वभौमिकता संबंधी विचार मेरे प्रमुख प्रेरणा-स्रोत रहे; वहीं वेदों से मेरा प्रथम परिचय और इस मार्ग की दिशा देने वाले मेरे पिताजी मेरे प्राथमिक गुरु रहे। इन्हीं प्रेरणाओं से वेदों के जीवनोपयोगी ज्ञान को आधुनिक संदर्भ में युवाओं तक पहुँचाने का मेरा संकल्प आकार लिया।
महर्षि दयानंद सरस्वती
"वेदों की ओर लौटो" — केवल एक वाक्य नहीं, इस महान विलक्षण संदेश में निहित अद्भुत ज्ञान और दृष्टि को गहराई से समझने की प्रेरणा।
स्वामी विवेकानंद
"वेद सभी धर्मों के मूल हैं।"
पिताजी — प्राथमिक गुरु
वेदों से प्रथम परिचय और इस मार्ग की दिशा।
वह प्रश्न जिसने मॉडल को आकार दिया
"क्या वास्तव में वेदों में युवाओं की जीवन-दृष्टि से संबंधित बातें भी हैं?"
एक विश्वविद्यालय संवाद में विद्यार्थियों द्वारा पूछा गया प्रश्न। इस प्रश्न ने संकल्प को दृढ़ किया और आगे के कार्य की दिशा तय की।
स्वामी दयानंद का आह्वान
केवल एक वाक्य के रूप में नहीं, बल्कि उसमें निहित ज्ञान को समझने के निमंत्रण के रूप में पढ़ा गया।
स्वामी विवेकानंद
"वेद सभी धर्मों के मूल हैं।"
नारी–युवा शक्ति महोत्सव
विश्वविद्यालयों में संचालित वेद-आधारित कार्यक्रम, जहाँ इस विचार को पहली बार युवाओं के साथ परखा गया।


